6:39 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने, कांवड़ियों की सेवा कर कमाया पुण्य लाभ

उझानी बदांयू 3 अगस्त।

आज सावन का आखिरी रविवार व कल होने वाले भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर कछला हाइवे से लेकर नगर के बाजारों में अनगिनत भंडारे आयोजित कर श्रृद्धालुओं ने शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल द्वारा आयोजित एपीएस कोल्ड स्टोरेज के सामने लगे भंडारे में सुबह से लेकर शाम तक हजारों कांवड़ियों ने लजीज
व्यंजनों का लुत्फ उठाया। भंडारे में कांवड़ियों को केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल,निलांशु अग्रवाल, नंदिता अग्रवाल, जगदीश चन्द्र लोनिया, अरूण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल,नीरज माहेश्वरी, रामप्रवेश यादव आदि ने काफी देर तक भोजन परोसा।

विज्ञापन एक्सप्रेस