बिल्सी:-बिल्सी से श्री गिरिराज जी सेवा समिति का एक जत्था वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर एवं गोवर्धन परिक्रमा के लिए आज दोपहर में रवाना हुआ
वरिष्ठ समाजसेवी दीपक माहेश्वरी उर्फ बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि जत्था लगातार हर महीने के आखिरी वृहस्पतिवार को जाता है ,इसी क्रम में आज भी जत्था शाम को वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेगा और फिर गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना होगा उसके बाद सुबह बापिस बिल्सी पहुंचेगा ।इस अवसर पर समिति सदस्य निशांत माहेश्वरी,नीलम माहेश्वरी,नवल माहेश्वरी,चेतन माहेश्वरी संदीप माहेश्वरी,अनुज सोमानी, दिनेश आदि का विशेष योगदान रहा ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
