9:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -वैभव लॉन में ब्राह्मण महिला जागृति मंच की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम

बदायूं के वैभव लॉन में ब्राह्मण महिला जागृति मंच की ओर से हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक नृत्य और सोलो नृत्य से सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम में छोटी-छोटी बच्चियों के द्वारा नृत्य किया गया तथा सभी ने झूलो का लुफ्त उठाया और खेल और पहेलियों के जरिए कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का मनोरंजन कराया मंच की वरिष्ठ सदस्य सलोनी पाठक ने कहा की हरियाली तीज का त्योहार हिंदुओं की आस्था का प्रमुख त्यौहार है इसके साथ ही सुनीति उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को यह त्यौहार बहुत ही हर्ष के साथ मनाना चाहिए” कार्यक्रम में सीनियर वर्ग से आभा तिवारी व जूनियर वर्ग से शुभी शर्मा तीज क्वीन बनी इस अवसर पर कार्यक्रम में मंजूल शंखधार, रजनी मिश्रा, माला पाराशर, पारुल वशिष्ठ, श्रुति शंखधार, नीलू शर्मा, तनु श्रोत्रिय, मीनू राज, सहित ब्राह्मण समाज की महिलाएं उपस्थित रही!!

विज्ञापन एक्सप्रेस