।
बदायूं । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद के 137 न्याय पंचायत के 685 शिक्षक संकुल हेतु शिक्षक – शिक्षा योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त शिक्षक संकुल के लिए जनपद स्तरीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में शामिल आज प्रथम सत्र में ब्लॉक जगत, कादरचौक, वजीरगंज के शिक्षक संकुलों को संबोधित करते हुए डॉ अमित शर्मा (प्रभारी सेवारत विभाग) प्रवक्ता, डायट- बदायूं ने कहा कि जुलाई माह की शिक्षक संकुल बैठक के एजेंडा में पांच मुख्य बिंदुओं पर चर्चा परि चर्चा की साथ ही एनबीएमसी पोर्टल को 1 साल पूर्ण हो चुका है इसमें संपूर्ण डाटा पहुंचता है संदर्शिकाओं द्वारा शिक्षण कार्य और आकलन हो रहा है कि नहीं सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहती है इसलिए आप सभी शिक्षक संकुल पूर्णतः अपडेट रहें । जसवीर सिंह एसआरजी ने ट्रैकर के बारे में बताया कि कब, कैसे, कौन – सा ट्रैकर किया जाए शिक्षक संदर्शिका, पाठ योजना, शिक्षण योजना, प्रिंट रिच मटेरियल, शिक्षण अधिगम सामग्री, डीबीटी पोर्टल इसमें बच्चों के लिए ₹1200 ड्रेस की जानकारी देखना, प्रेरणा पोर्टल इसमें स्टूडेंट आईडी और न्यू रजिस्ट्रेशन करना आदि, यू डाइस पोर्टल इसमें स्टूडेंट प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल, स्कूल प्रोफाइल, यूको क्लब जिसमें वनस्पति के क्यूआर कोड जनरेट करना तथा इसमें 6 डे पर अलग-अलग गतिविधियां कराना, निपुण लक्ष्य एप, पियर बाला एप, दीक्षा एप रीड एलांग एप, एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तक कक्षा एक से तीन तक सारंगी, वीणा, गणित मेला, संतूर आदि से अपडेट रहना बहुत जरूरी है न्यू निपुण एप में मुद्राएं, प्राथमिक स्तर पर मैथ किट, उच्च प्राथमिक स्तर पर मैथ और साइंस किट का प्रयोग आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीयूष कुमार एसआरजी ने कहा कि टीचिंग मटेरियल एवं दक्षताएं के बारे में पूर्ण जानकारी रखना, रेडीनेस संदर्शिका, चहक किट, डीसीएफ/ गूगल फॉर्म, विभिन्न गतिविधियों, अकादमिक, एनएमएमएस इंस्पायर अवार्ड, विद्याज्ञान परीक्षा, नवोदय विद्यालय प्रवेश, नवाचार, उद्गम पोर्टल आज के बारे में जानकारी दी । इस बैठक में अफजाल अहमद, रत्नेश कुमार, मोहम्मद नदीम सहित एआरपी एवं जमीर अहमद, कामिनी रानी, राजेश कुमार राजू, रश्मि वर्मा,सपना, जाकिर अली खान, अल्पेश कुमार वैश्य, मोहम्मद नवेद, सुभाष कुमार सागर, परमानंद, निहाल उद्दीन, परमवीर दीवला, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विवेक द्विवेदी, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार जौहरी, रामवीर सिंह यादव, विनीत कुमार सोलंकी, आशाराम, मोहम्मद अनीस अहमद खान सहित सैकड़ों शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
