5:26 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दुकान के पाइप में उतरे कर्रेंट से मिष्ठान विक्रेता की मौत, कोहराम

उझानी बदांयू 30 जुलाई।

स्टेशन रोड स्थित सरकारी अस्पताल के गेट के नजदीक कृष्ण मोहन स्वीट्स के स्वामी सुनील कुमार सक्सेना 52 की आज दुकान खोलते वक्त पंखे से पाइप में उतरे करेंट की चपैट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि आज सुबह दुकान खोलने के बाद सुनील किसी काम से नीचे आऐ दुकान की एक साइड में टीन रोकने को लगे पाइप से टच होते ही वह पाइप से चिपक गये। पड़ोसी दो युवकों ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो उनको भी बिजली के करेंट का झटका लगा। प्लास की व हाथों में कपडे बांधकर उन्हें किसी तरह हटाकर सीएचसी ले गये।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजकुमार गंगवार के नेतृत्व में पांच स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सुनील कुमार को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कामयाबी ना मिल सकी। मृतक सुनील सक्सेना नगर के मोहल्ला नारायण गंज निवासी हैं उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई अस्पताल की ओर दौड पडा।

विज्ञापन एक्सप्रेस