* *
उझानी 28 जुलाई।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर 37वें दिन आज तेजेन्द्र पाल कश्यप, राजाराम जाटव, सुखराम जाटव, मुन्नालाल जाटव, और शैलेंद्र कुमार सोलंकी बैठे सांय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि दिनांक 20 जुलाई 2025 को खंड विकास अधिकारी धरना स्थल पर आए थे और यहां पर जल जीवन मिशन की टीम ने नरऊ गांव में दूषित पानी के कारण छह हैंड पंप का पानी पीने के लिए आयोग्य करार दिया हेडपंपों पर क्रॉस लगा दिया था, तब खंड विकास अधिकारी ने विश्वास दिलाया था कि जल्दी ही पेय जल व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी लेकिन बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि प्रशासन ने अभी तक ग्राम वासियों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं की ,अगर जल्दी व्यवस्था नहीं शुरू हुई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जायेगा।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, उझानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने कहा कि प्रशासन महात्मा गांधी की आवाज के रूप में हमारी बात नहीं सुनना चाहता तो हम मजबूर होकर सुभाष चंद्र बोस की भाषा में प्रशासन को सुनायें। गांव वालों को स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं प्रदूषित पानी से ही गुजारा करना पड रहा है। जलनिगम के कर्मचारियों ने एक दिन गांव आकर घूम कर नहीं देखा। लगता है प्रसाशन ग्रामीणों के सब्र का इम्तहान ले रहा है।
ठाकुर ओमकार सिंह ने इस संबंध में खंडविकास अधिकारी से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने कल किसी अधिकारी को धरना स्थल पर भेजने को कहा।
धरना स्थल पर सुखराम, छोटेलाल धनपाल, कुणाल, रामबाबू, राजाराम हरविंदर पाल सिंह, सुरेश पाल कन्हैया सिंह, चंदपाल सिंह ,गौतम वीरपाल सिंह, किसन वीर, पूरन लाल वेदपाल आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
