8:03 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- जीवन में प्रसन्नता को प्रथम स्थान दें- आचार्य संजीव रूप

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित “प्रज्ञा यज्ञ मंदिर ‘ में आर्य समाज के तत्वावधान में साप्ताहिक सत्संग तथा यज्ञ का आयोजन किया गया । सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराते हुए हरियाली तीज के पर्व की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा “पर्व हमें खुशियों से जोड़ते हैं ! यह पर्व महिलाओं का है जो यह शिक्षा देता है कि हमें जीवन में प्रसन्नता को प्रथम स्थान देना चाहिए ! छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ लेने वाले लोग सही मायने में जीवन को जीते हैं ! जो लोग बात बात में क्रोध करते और लड़ाई झगड़ा करते हैं वे लोग निश्चित ही बड़े अभागे होते हैं क्योंकि परमात्मा के दिए हुए सुख के साधनों व अवसरों को नष्ट करते हैं ! कुमारी तानिया रानी ने सुंदर भजन सुनाया “नित्य स्वाध्याय सत्संग करते रहो, एक दिन प्राप्त सद्ज्ञान हो जाएगा ! राकेश आर्य, विचित्रपाल सिंह, श्रीमती गुड्डडो रानी श्रीमती सरोजा देवी, कुमारी उर्वशी आर्य , कुमारी राधिकातथा आर्य संस्कार शाला के बच्चे मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस