6:34 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पेयजलापूर्ति बाधित,कई मोहल्लों में टेंकरो से पानी सप्लाई

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

पिछले सात दिनों से नगर के कई मोहल्लों में मोटर फुंकने से पेयजल की दिक्कत को देखते हुए नगरपालिका ने मोहल्लों में पानी के टेंकरो से लोगों को पानी मुहैया कराया है।

नगर पालिका के जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद ने बताया कि देवनागरी कालेज के पास बने ट्यूबवेल जो वाटर सप्लाई को किला खेड़ा के ओवरहेंड टेंक में पहुंचाता है ,उसका मोटर फुंकने से पेयजल की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कल शाम को मोटर सही कर दिया गया। लोगों को दिक्कत ना हो इसलिए मोहल्ला किला खेड़ा,अहीर टौला, भर्राटोला, पठान टौला, बाजार कलां में सुबह से ही टे़कर भेज दिए जाते हैं। आधा दर्जन से ज्यादा टेंकर पूरे दिन लोगों को पानी उपलब्ध करा रहे हैं।

तौसीफ अहमद ने बताया कल से लोगों को पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से मिलने लगेगी। जहां तक संभव हुआ लोगों को स्वच्छ जल टेंकरो के जरिए उपलब्ध कराया गया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस