बदायूं। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ के तत्वाधान में आगामी 3० जुलाई को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज स्पर्धायें करायी जायेंगीं। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी संस्कृत गीत एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान (बाल वर्ग) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता के जनपद संयोजक/आयोजक वेदमित्र आर्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3० जुलाई को संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ बदायूं के सभागार में प्रात: 1० बजे से कराई जाएगी। इसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता होंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
