बच्चों की माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।—————–
उझानी बदांयू 26 जुलाई।
आज नगर के किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की माताओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संचालिका बंदना बब्बर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को सम्मानित किया।
नगर के एक लाॅन में संचालिका बंदना बब्बर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तीजोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सभी बच्चों की मम्मी अपनी हथेलियों पर सुंदर सुंदर मेहंदी लगा कर आई।
हरियाली तीज उत्सव में आई बच्चों की मां से दो सबसे वेस्ट लगी तीज क्वीन निकाली गई। पहली तीज क्वीन सीमा यादव तथा रनर अप दीक्षा सचदेवा रही।
कार्यक्रम में बच्चों के कई प्रकार के गेम का भी आयोजन किया गया। सावन गीत व मल्हार प्रतियोगिता के साथ डांस के कार्यक्रम भी आयोजित किए गये। कई बच्चों की मम्मी ने सावन गीत पर थिरकते हुए समां बांध दिया।
संचालिका बंदना बब्बर ने बच्चों को हरियाली तीज क्यों, कैसे, व कब मनाई जाती है इसके बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही अपने बच्चों की सही देखभाल करने के बारे में भी जानकारी शेयर की।
कार्यक्रम में बच्चों व उनकी मदर के साथ भी कुछ मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति रही। सभी प्रतिभागी महिलाओं को बंदना बब्बर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर मेहविश, सोनम, लक्ष्मी,नैना, अंशिका,ज्योति, अक्शा, आदि अध्यापिकाओं का सहयोग रहा। वहीं मेहंदी में खुशबू गुप्ता, दीक्षा सचदेवा, तथा शिखा को प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। संचालन अंशिका वार्ष्णेय ने किया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
