2:45 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में तीज उत्सव का आयोजन

बदायूं- श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में श्रावण मास के पावन पर्व पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे-नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया एवं विद्यालय की तरफ से स्कूल प्रांगण में एक झूले का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों ने बैठकर बहुत ही आनंद का अनुभव लिया बच्चों के छोटे-छोटे हाथों पर अध्यापिकाओं ने मेहंदी से सजाया बच्चे हरे रंग के कपड़ों में आए थे और बच्चे अपने साथ में हरे रंग का ही लंच बॉक्स भी लेकर आए थे अभिभावकों ने इसकी बहुत ही अधिक प्रशंसा की है और स्कूल में समय-समय पर इसी प्रकार प्रत्येक त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिससे बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान हो सके। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मति दिव्या जी ने सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनायें दी. रागिनी शर्मा, निशा रस्तोगी, पायल अरोरा, नेहा सेठी, नित्या सैनी आदि अध्यापिकाओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूर्ण सहयोग किया.

विज्ञापन एक्सप्रेस