बदायूं के उसैहत क्षेत्र में नौकर अखिलेश खटीक ने अपने मालिक के 69 हजार रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और साजिश का खुलासा हुआ। उसने रुपये गाड़ी की स्टेपनी में छिपाए थे और चाबी झाड़ियों में फेंक दी थी। तीन घंटे में पुलिस ने पैसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ झूठी सूचना और रकम दबाने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
