4:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

एमएलसी बागीश पाठक के प्रयासों से सहसवान के सहस्रबाहु तीर्थ स्थल के विकास को मिली मंजूरी

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक सहस्रबाहु तीर्थ स्थल के पर्यटन विकास कार्य को उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। उक्त जानकारी प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक को दी गई है। विदित रहे कि सहसवान में स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति दिलाने के उपरांत एमएलसी श्री पाठक इस योजना को स्वीकृत कराने में लगे हुए थे। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उपरोक्त समाचार मिलने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड गई हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस