बिसौली। नगर के पूर्णागिरी धर्मशाला पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में वाल्मीकि समाज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर और क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में पहुंची श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वाल्मीकि समाज द्वारा कछला से बिसौली 81 लीटर जल पैदल यात्रा कर नगर के मंदिर में चढ़ाया। इस अवसर पर आशीष वाल्मीकि, सागर शिवम, कुणाल, सोनू, अनुज, अभिषेक, लवकुश, हर्षित, लकी, अंकुश, सचिन, अतुल, राज, हनी, करक, हरि अवतार, श्यामलाल, चौधरी मंगतराम, शिव कुमार, अशोक, लटूरी लाल बाल्मीकि, बॉबी लाल बाल्मीकि, रामकिशोर, प्रदीप, अमर वाल्मीकि, राजू, एडवोकेट निर्मला कठेरिया, रवि एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

