* शिवरात्रि पर सिद्व बाबा शिवालय पर उमड़ी भक्तों की भीड़ कछला,हरिद्वार से जल लेकर रुद्राभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए, लगाए भोलेनाथ के जयकारे-
*
राजीव सक्सेना
नरैनी (बदायूं)-सिद्व बाबा धाम शरह बरौलिया में सावन माह की शिवरात्रि पर्व पर आज शिवमंदिर पर आज भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सिद्व बाबा शिवमंदिर में देर रात से भी भक्त पहुंचने लगे हैं. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ चढ़ाई. शरह बरौलिया शिव मंदिर पर भारी भीड़ देखने को मिली. हरिद्वार कछला से जल लेकर कांवड़िए शिवजी को अर्पित करने पहुंचे.इनमें डाक कावड़ वाले भक्तों की संख्या अधिक है, डाक कावड़िए सुबह से ही शिवमंदिर पहुंचकर जल चढ़ा रहे हैं। शिवतेरस के मौके पर खास सजाया गया है.मंदिर पर आज शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.इस बीच प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो. हरिद्वार कछला से गंगाजल लेकर पहुंच रहे कांवड़ियों के लिए एक अलग से रास्ता बनाया गया.शिवमंदिर पहुंची एक शिव भक्त ने कहा कि “आज शिवरात्रि का महा त्यौहार है. भगवान भोलेनाथ सबकी इच्छा पूरी करें. सारे भक्त जन बड़ी श्रद्धा से आए हैं. एक लोटा जल चढ़ाने से भगवान सबकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं, सिद्व बाबा मंदिर के महंत बाबा सोहनदास, सर्वेश फौजी,अंकित कश्यप,विवेक काकुष्ठ,नेत्रपाल कटिया,रविन्द्र कटिया,श्रीपाल सिंह,श्री कृष्ण फूल माली,संजीव पाठक,आदि ने क़ाबड़ियों व शिवभक्तों के लिए हर तरफ से सेवा की।


मुस्लिम युवक शकील ने भी चढ़ाई क़ाबड़
शरह बरौलिया निवासी मुस्लिम युवक शकील ने भी क़ाबड़ चढ़ाकर हिन्दू मुस्लिम एकता और सौहार्द की मिसाल पैदा की।शकील अहमद शिवमंदिर पर रोजाना सेवा करते है व आये दिन मंदिर पर होने वाले भंडारों के लिए लकड़ चीडने का कार्य करते है।शकील अहमद का कहना है सिद्व बाबा पर जो भी क़ाबड़ चढ़ाता हैं उसकी मुराद पूरी होती है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

