> श्रावण मास महाशिवरात्रि पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनपद बदायूँ के प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।
> कांवडियों/श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में किसी प्रकार की कठिनाई सामने न आये इस सम्बन्ध में अधीनस्थों को दिये गये दिशा-निर्देश।
> प्रमुख मंदिरों एवं शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाए गये पुलिस बल व्यवस्थापन का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को शालीन व्यवहार करने एवं कांवडियों/श्रद्धालुओं की हरसम्भव सहायत करने हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 22/23 जुलाई की रात्रि में जनपद के प्रमुख शिव मंदिर- गौरीशंकर मंदिर, नगला सरकी मंदिर तथा बिरुआवाड़ी मंदिर आदि पर रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसएसपी बदायूँ द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये कि
• कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
• सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शालीन एवं सहायक व्यवहार अपनाया जाए।
• सभी ड्यूटी कर्मी पूर्ण सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करें।
🔹 इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण कुमार, एवं प्रभारी यातायात श्री अजयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
