3:46 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस की टीमों ने तहसीलों में उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया

बिल्सी (बदायूं) 22जुलाई25
जिला कांग्रेस बदायूं की अलग अलग टीमों ने पूरे जिले में सभी तहसीलों में किसानों की समस्याओं के संदर्भ में उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन दिया।
बिल्सी तहसील की टीम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने किया।
सर्वप्रथम बिल्सी तहसील के निकट एक छोटी सभा को संबोधित करते हुए जिला महासचिव आलोक सिंह ने किसानों को बताया कि किस प्रकार ये सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, सिंचाई के समय बिजली कटौती बढ़ जाती है, समय पर सिंचाई न हो पाए तो फसल सूखती है तो उत्पादन गिरता है, फिर इस सत्ता ने चुनाव में वादा करके भी एम. एस.पी. नहीं दी जिससे ओन पौने दाम पर किसान को फसल बेचनी पड़ती है।
जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने सभा में कहा किसानों की मूलभूत आवश्यकता खाद पानी ही है, जिसमें बिजली कटौती के कारण फसल सूख जाती हैं, खाद के बिना खेती नहीं हो सकती तो उसे सत्ता संरक्षित व्यापारी नाजायज दामों पर बेचते हैं, सत्ता की ढील की वजह से व्यापारी खाद की काला बाजारी करके किसानों का शोषण करते हैं।
अनुग्रह सिंह ने कहा बीजेपी की सत्ता ने हमेशा झूठ बोला और जनता के साथ साथ किसानों का सर्वाधिक शोषण किया, आय दुगनी करने का झूठा वादा करके किसानों के वोट लिए फिर एम. एस.पी. तक नहीं दी। मैं सभी किसानों से आह्वाहन करता हूं कि ऐसी किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकिए और किसान की सोचने वाली कांग्रेस को सत्ता में लाएं।
जिला प्रवक्ता उपासना सिंह, जिला महासचिव अनिल उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रभारी योगेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बहुत बदल चुकी है क्योंकि कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में है और राहुल गांधी देश के किसानों के साथ हैं, पिछली पर कांग्रेस ने ही किसानों का 72 हजार करोड़ कर्ज माफ किया था और आगे भी किसानों के हित में ही काम करने का वादा है, ये कांग्रेस का वादा है जो टूटता नहीं पूरा किया जाता है।
इसके उपरांत उपस्थित लोग किसानों के हित में नारे लगाते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय तक गए जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी बिल्सी को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा जिसमें ये मांग की गई कि किसानों की बिजली और खाद से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार को आदेशित करें।
इस विरोध प्रदर्शन में सुनीता सिंह, उपासना सिंह, आलोक कुमार सिंह, अनिल उपाध्याय, योगेश शर्मा, अनुग्रह सिंह, संतोष सिंह, श्रीपाल सिंह,
गफरुद्दीन, दीपक शर्मा, श्रीपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, गंगा शाक्य, फखरुद्दीन, अजमतीन, हसीनुद्दीन, मनीष, संतोष कुमार सिंह,
अनुग्रह सिंह, अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, सोनपाल, बीना देवी, लटूरी, कुंदन सिंह, वीर सिंह आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस