बिल्सी तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी में स्थित प्रज्ञा यक्ष मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया !आज का विशेष यज्ञ प्रश्नय आर्य जय वैदिक मन्त्रों से कराया !अथर्ववेद के प्रथम मंडल के 32 में सूक्त के मंत्रों से आहुतियां देते हुए प्रश्रय आर्य ने कहा “प्रत्येक मनुष्य को धार्मिक होना चाहिए ! विद्वान सब नहीं हो सकते किंतु धार्मिक सब हो सकते हैं ! धार्मिक होने का मतलब हिंदू मुसलमान सिख इसाई होना नहीं है,धार्मिक होने का मतलब है सदाचारी होना चरित्रवान होना ईमानदार होना सत्यवादी होना अहिंसक होना और परोपकारी होना ! जिस देश में धार्मिक लोग अधिक होते हैं वह देश सदा उन्नति को प्राप्त होता है !कुमारी ईशा आर्य तथा तुम्हारी कौशिकी रानी ने सुंदर भजन सुनाए “भजन करो भगवान का तो होगा बेड़ा पार !नहीं तो सब कुछ पाकर भी हो जाएगी हार ॥ कार्यक्रम में राकेश आर्य,मास्टर साहब सिंह,सुखबीर सिंह, श्रीमती संतोष कुमारी ,श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती गुड्डू देवी, श्रीमती सूरजवती देवी आदि मौजूद रहे !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
