10:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आंगनवाड़ी के रिक्त पदों पर चयन संसोधन प्रक्रिया के बाद तीन नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों क़ो नियुक्ति पत्र वितरित किए

बिसौली। अपर जिलाधिकारी डा. वैभव शर्मा एवं एसडीएम राशि कृष्णा ने वाल विकास विभाग के तत्वाधान मे आंगनवाड़ी के रिक्त पदों पर चयन संसोधन प्रक्रिया के बाद तीन नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों क़ो नियुक्ति पत्र वितरित किए।तहसील सभागार मे ब्लॉक क्षेत्र के क़स्बा मुड़िया धुरेकी के वार्ड पांच की दीप्ती शर्मा, पापगांव की मंजू शर्मा, नसरोल तृतीय की सुमनलता क़ो नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, सीओ सुनील कुमार सिंह, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार सृजन यादव आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस