उझानी बदांयू 19 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी सत्यवीर सिंह की बेटी दीपिका ने जनपद हाथरस की वसुन्धरा कालोनी निवासी पति गोरव, ससुर बच्चू सिंह,सास मायादेवी, जेठ विकास व नीरज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। दीपिका का कहना है शादी को एक साल हुआ है आरोपी बाइक व पचास हजार की मांग को लेकर आऐ दिन प्रताड़ित करते हैं बीते दिनों रात में गाड़ी से गांव के रास्ते पर छोड़ गये। पीड़िता ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
