विद्यार्थियों में नव प्रवर्तन की प्रवृत्ति को निखारने एवं प्रतिभा का सम्मान करते हुए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत प्रतिवर्ष इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रत्येक शिक्षण संस्थान से पांच पांच विद्यार्थियों
के नव प्रवर्तन आमंत्रित किए जाते हैं और उनमें से उत्कृष्ट नव प्रवर्तन को सरकार की ओर से₹10000 की धनराशि नव प्रवर्तक के खाते में जमा की जाती है। इसके बाद प्रतिवर्ष जनपद स्तर पर चयनित नव प्रवर्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।
सत्र 2023 -24 एवं2024- 25 में चयनित प्रतिभागियों की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन डि पोल स्कूल दातागंज तिराहा बदायूं पर 24 जुलाई 2025 को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित की जा रही है।
2023 -24 एवं 2024 -25 में चयनित प्रतिभागी अपने शिक्षा संस्थान के माध्यम से उक्त प्रदर्शनी में प्रतिभाग करें जिससे उक्त प्रतिभागियों को और अधिक उच्च स्तर पर पहुंचकर सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सके।
प्रेषक विवेक जौहरी जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
