10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निराकरण

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय मेगा शिविर के दूसरे दिन अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर निराकरण किया गया। कैंप में बिल सुधार की 85, मीटर बदलवाने की 14 समेत 114 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि 58 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। उन्होंने बताया यह शिविर शनिवार को भी 10:00 बजे से 5:00 तक लगेगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरभ सैनी, अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह, गौरव सक्सेना, थान सिंह, हितेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, कमलेश, मोहसिन, नवीन, उमेश यादव, हर्षवर्धन, हरीश यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस