बिसौली। आदि माता काली शक्ति पीठ, शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन दिव्य भंडारे के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सतना (मध्यप्रदेश) से पधारे पूज्य श्री श्री 1008 राधेश्याम महाराज के भावविभोर कर देने वाले प्रवचन रहे। उन्होंने कहा “यज्ञ केवल अग्नि में आहुति नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और समाज के कल्याण का माध्यम है।” महाराज जी ने भागवत, रामायण और पुराणों की कथाओं से उदाहरण देते हुए बताया कि भक्ति और सेवा ही मानव जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उनके वचनों ने जनमानस को आत्मचिंतन और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्रद्धालु भावविभोर होकर देर तक प्रवचनों में डूबे रहे। संपूर्ण वातावरण जयघोष, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। इस अवसर पर सपा सांसद आदित्य यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, एसएसआई सर्वेंद्र भदौरिया सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
