10:15 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- आखिर नगरपालिका ने शुरू किया छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने का अभियान

उझानी बदांयू 17 जुलाई।

हाइवे व कछला रोड पर घूम रहे आवारा गोवंशीय पशुओं को संरक्षित करने को आज नगर पालिका के कर्मचारियों ने पसीना बहाया।

आज दोपहर हाइवे किनारे घूमते आवारा गोवशों को नगर पालिका के एक दर्जन कर्मचारियों ने पकड कर गाड़ियों में लादकर कान्हा गौशाला भिजवाया।
कल घंटाघर चोराहे पर कांवड़ियों की टोली में एक सांड के घुसने से अफ़रा-तफ़री मच गई। बदांयू एक्सप्रेस ने समाचार को प्रमुखता से प्रसारित किया था। उसी का असर है कि आज नगर पालिका के कर्मचारी सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया है, जिसमें आने वाले समय से कांवड़ियों की भीड़ के चलते कोई दिक्कत ना हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस