उझानी बदांयू 16 जुलाई।
पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण नगर के कांवड़ यात्रा मार्ग पर घूम रहे आवारा गौ वंशीय पशु कहीं कांवड़ियों की जान को जोखिम में न डाल दे ।
नगर के कावंड़ यात्रा मार्ग घंटाघर चौराहे पर आवारा गौ वंशीय पशुओं का डेरा जमा रहता है। आज शाम 5 बजे जब बरेली के कांवड़ियों की टोली चौराहे पर पहुचीं तो अचानक पास में बैठा सांड कांवड़ियों की टोली में घुस गया जिससे कांवड़ियों की टोली अफ़रा-तफ़री देखने को मिली।
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने पानी डाल व लाठी फटकार कर उसे सड़क से हटाया।
दबी जुबान से नागरिकों का कहना है कि पालिका व प्रशासन की अनदेखी किसी दिन किसी कांवड़िए पर भारी पड़ सकती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
