12:10 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-आधार कार्ड बनवाने को डाकघर पर उमड़ी भीड़,बुलानी पड़ी पुलिस

उझानी बदांयू 16 जुलाई।

नया आधार कार्ड बनवाने, संशोधन और बायोमैट्रिक कराने के लिए लगातार लोग डाक घर में पहुंच रहे हैं। आज भीड़ अधिक होने पर पुलिस बुलाई गई।तब कहीं जाकर व्यवस्था सुचारू हो सकी।

बुधवार को सुबह छह बजे से काफी संख्या में लोग बच्चों को लेकर यहां पहुंच गए। डाक विभाग के कर्मचारियों को दफ्तर खोलने के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। भीड़ बढ़ने पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लाइन लगवाई गई। इस बीच डाकघर में कामकाज ठप्प रहा।

कोतवाली पुलिस कर्मियों ने लोगों को टोकिन बांटने शुरू किए और करीब 10 बजे डाकघर में कामकाज सुचारू हो सका। इस दौरान कई लोगों को मायूस होकर भी लौटना पड़ा।

विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश से लेकर किसान सम्मान निधि ,राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड जरूरी है।
आधार कार्ड बनवाने और बायोमैट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकघर में भारी संख्या में पहुंचे। सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रही।

जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड बॉयोमैटिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके अलावा राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। साथ ही आधार में त्रुटि सही कराने मोबाइल नंबर दर्ज कराने वाले व बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित कर पाई।और स्थिति सामान्य हुई। लाइन में लगे कुछ लोगों का आरोप था कि जिम्मेदार अधिकारी मिलने वालों के कार्ड जल्द ही अपडेट करा रहे हैं। आम लोगों को रोज लाइन में लगकर लौटना पड़ रहा है।
——————

रेशमा, रीना, विमलेश, इरशाद, कमलजीत, हरगोविंद आदि का कहना था कि स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड अपडेट कराना है, लेकिन कई दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। डाकघर में आधार को लेकर पहुंचे लोगों ने बाइकें सड़क किनारे खड़ी कर दीं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
————

नगर में सिर्फ पोस्ट ऑफिस में ही आधार कार्ड संशोधन, नऐ बनाए जा रहे हैं।40-50 लोगों के बन पाते हैं 200 से 300 लोग रोज आ रहे हैं जिससे यह भीड़ लगती है अगर प्रशासन समस्त ब्लाकों, सीएचसी /पीएचसी व बैंकों में आधार कार्ड बनवाने शुरू करा दे तो नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अश्विनी माहेश्वरी, पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर उझानी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस