1:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। ललुआ नगला में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपा

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव ललुआ नगला में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को सपा के विधानसभा अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर ग्राम ललुआ नगला में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना होने से क्षेत्रीय जनता की विद्युत समस्या का निदान होगा। इस दौरान सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, धर्मवीर, जोगिंदर सिंह, नौनिहाल सिंह, तेजवीर सिंह, प्रदीप कुमार, विकास यादव, सुबोध कुमार सिंह, वीरपाल, बाबूराम, धीरेंद्र सिंह, सरनाम सिंह, राय सिंह सूरजपाल गिहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस