9:23 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं शहर संगठन कार्य प्रगति पर मंडल गठन का कार्य अंतिम चरण में पवन कुमार सिंह, योगेश चौधरी कोऑर्डिनेटर शहर कांग्रेस कमेटी

बदायूं शहर संगठन कार्य प्रगति पर मंडल गठन का कार्य अंतिम चरण में पवन कुमार सिंह, योगेश चौधरी कोऑर्डिनेटर शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं
बदायूं 15 जुलाई 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी के कार्यालयमोहल्ला सोथा में आज शहर कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्षों और पदाधिकारीयों की बैठक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कि आगामी संगठन सृजन पर विचार में किया गया बैठक में शहर कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर पवन कुमार सिंह एवं योगेश जौहरी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक पर वार्ड अध्यक्षों और पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर पवन कुमार सिंह ने कहा की शहर कांग्रेस कमेटी का संगठन संतोषजनक है लेकिन अभी इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है जिससे कि हम मंडलों का जाति के सामंजस्य के अनुसार गठन कर सके।
शहर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर योगेश जौहरी ने कहा कि फ्रंटल विभाग और प्रकोष्ठों के अधिकतर अध्यक्षों के नाम मुझे मिल चुके हैं लेकिन जो बाकी रह गए हैं उनके नाम भी जल्दी से जल्दी सभी पदाधिकारी मिलकर दें जिससे कि फ्रंटल प्रकोष्ठ विभागों का गठन शहर कांग्रेस कमेटी में मजबूती से हो सके।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि मैं शहर कांग्रेस कमेटी में जहां सहयोग की आवश्यकता होगी मैं सहयोग करने के लिए तत्पर हूं।
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि मैं सभी अपने पदाधिकारीयों का आभारी हूं कि जो मुझे अपना वेशकीमती समय निकालकर संगठन सृजन में समय दे रहे हैं।
बैठक का संचालन बैठक के आयोजक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ने किया।
बैठक में शहर उपाध्यक्ष वसीम अहमद , शहर उपाध्यक्ष रफत अली अन्ना भाई ,डॉक्टर जावेद साहब, नरेश पाल शर्मा, सत्तार मियां कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस