कल कछला गंगा में डूब गया था हाथरस का कांवड़िया।
उझानी बदांयू 15 जुलाई।
दोस्तों के साथ डाक कांवड़ लेने आया हाथरस जनपद के चंदपा थाने के गांव बघना का इंटरमीडिएट का छात्र 19 बर्षीय अभिषेक कल कछला घाट पर गंगा में डूब गया था । प्राइवेट गोताखोर व पीएसी की फ्लड यूनिट उसे आज दोपहर तक गंगा में खोज ना सकी, थक-हार कर परिवार के सदस्य ईश्वर की होनी मानकर वापस चलें गये।

साथ आऐ अभिषेक के दोस्त राजेश ने बताया कि अभिषेक गांव बघना निवासी सचिन कुमार का इकलौता पुत्र था और सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड़ में 12वीं कक्षा का होनहार छात्र था।
रविवार को अभिषेक दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने और डाक कांवड़ लेने के लिए आया था। दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक व उसके अन्य दोस्तों ने नाव पर खड़े होकर नहाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि गंगा में पानी का बहाव तेज था और अभिषेक उसमें बहने लगा, दोस्तों के देखते-देखते वह गंगा में डूब गया।
साथियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पीएसी की फ्लड यूनिट टीम ने भी अभिषेक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार देर शाम तक उसकी गंगा में तलाश की गई । दोस्तों से जानकारी मिलने के बाद पिता सचिन कुमार अन्य परिजनों के साथ कछला घाट के लिए आ गये। सोमवार शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर रात को वापस लौट गये।
इकलौते पुत्र के डूबने से मां आरती व दो बहनें रिया और खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है, बताते हैं कि रिया दसवीं और खुशी आठवीं कक्षा में पढ़ रही हैं।
अभिषेक के डूबने से उसकी मां आरती बहन रिया (14) और खुशी (12) भी अपने भाई को याद कर रो रही हैं। साथ आऐ चचेरे भाई ने बताया कि सचिन कुमार के दो बेटे हुए, अभिषेक बड़ा और प्रवेश कुमार छोटा है। प्रवेश कुमार को सचिन ने अपने बड़े भाई के बेटा न होने की स्थिति में गोद दे दिया था। प्रवेश के पिता की भी करीब चार साल पूर्व कैंसर से मौत हो गई है।
बहरहाल सचिन कुमार के परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूटा है इकलौता बेटा गंगा में डूब गया। प्रसाशन उसको गंगा में खोज भी ना सका।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
