बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपकर हापुड़ में डीएम द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न के कारण लेखपाल सुभाष मीना की मौत पर रोष जताया। लेखपालों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। ऐसा ही हॉपुड़ में हुआ। डीएम के कथित उत्पीड़न के चलते लेखपाल सुभाष मीना की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लेखपालों ने मुख्यनंत्री से आश्रितों को आर्थिक सहायता देने, नौकरी देने, मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने और अधिकारियों के व्यवहार में सुधार करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, रिंकी गुप्ता, अनमोल मिश्र, मोहित शर्मा, आदित्य कान्त उपाध्याय, आदित्य तोमर, अमित मिश्र आदि लेखपाल मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

