8:19 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-बारिश से गंजशहीदा में जलभराव, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

उझानी बदांयू 14 जुलाई।
कल शाम हुई बारिश से नगर के मोहल्ला गंजशहीदा की दो तीन गलियों में पानी भर गया। मोहल्ले वासियों ने बीती शाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रियासत खां ने कहा कि नगरपालिका के कर्मचारियों की नाकामी से मोहल्ले की नालियां चोक हो गई है। आज हुई बारिश से गंजशहीदा की तीन गलियों में दो फिट तक गंदा पानी जमा होने से लोगों को अपने घरों में आने जाने में परेशानी हो रही है।

प्रदर्शन करने वालों में रियासत खां, पूर्व नगराध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर, मुजाहिद रजा खां, वाजिद अली, कासिम,असगर आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस