बदायूं के बिसौली क्षेत्र के बुधबाजार स्थित रजा कार वर्कशॉप में रविवार शाम भीषण आग लग गई। हादसे में एक एंबुलेंस समेत चार गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जबकि गैराज मालिक अरशद समेत तीन लोग झुलस गए।
मरम्मत के दौरान एंबुलेंस से पेट्रोल लीक होने पर अचानक आग भड़क उठी, जो तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एसपी देहात केके सरोज समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया और सड़क पर यातायात अस्थायी रूप से रोका गया। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

