11:16 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

दातागंज के कोली गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में किसान रामौतार (55) की मौत हो गई। मकान के लिंटर पर काम करते वक्त सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए।

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस