10:09 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बारिश आंधी हमारा टेंट उखाड़ सकते हैं लेकिन हमारी हिम्मत नहीं- ओमकार सिंह

।*****नरऊ में 22 वें दिन धरना अनशन जारी रहा।

उझानी 13 जुलाई।

दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन आज 22 वें दिन जारी रहा।
क्रमिक अनशन पर छोटे लाल जाटव फूल सिंह जाटव मोतीराम कश्यप सुखराम जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी लगातार आज सातवें दिन बैठे । अनशनकारियों का क्रमिक अनशन जूस पिलाकर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व आईसीसी के सदस्य मुन्नालाल सागर, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली ने जूस पिलाकर आज का समाप्त कराया।

धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा आज आंधी बारिश से धरना स्थल पर पानी भर गया जो टेंट लगा कर बैठे थे वह भी उखड़ गया लेकिन धरना स्थल पर बैठे लोग और अनशनकारी नहीं उखड़े गांव के लोगों ने कहा कि हम लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए कितनी भी तेज आंधी बरसात आए हम यहां से हटेंगे नहीं जब तक कि हमारे गांव में आने वाला दूषित पानी के नाले का डायवरजन नहीं किया जाएगा, हम सत्याग्रह करते हुए धरना स्थल पर बैठे रहेंगेऔर आगे कड़ा आंदोलन भी करने को बाध्य होंगे।

धरना स्थल पर तेजेंद्रपाल कश्यप कमल प्रताप सिंह, निर्दोष कुमार रूपचंद ,देवेंद्र सिंह, नेपाल ,राजाराम रानी चौहान, सुखराम, वेदपाल छोटेलाल, योगेश, राघवेंद्र सिंह ,रामेंद्र सिंह ,लाल सिंह ,गुड्डू सुरेश पाल कमलजीत, सत्येंद्र, अभिषेक, जयवीर चंद्रपाल ,संगीता देवी ,संजय लाल मुंशी, आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस