12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कानपुर: भूसा टोली में सड़क धंसी, कई इमारतें खतरे में

कानपुर के भूसा टोली में केस्को की लापरवाही से बड़ा हादसा टलते-टलते बचा। अंडरग्राउंड केबल बिछाने और मेट्रो कंपन के चलते सड़क धंस गई, जिससे कई इमारतें खतरे में आ गईं।

स्थानीय लोग दहशत में हैं। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। लोगों ने केस्को और विभागों की लापरवाही पर नाराज़गी जताई है। प्रशासन जांच में जुटा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस