
महिला आरक्षी के खिलाफ थाना समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र।
उझानी बदांयू 12 जुलाई।
नगर के मोहल्ला बाज़ार कला निवासी पत्रकार देवी गुप्ता पत्नी अनिल कुमार गुप्ता ने आज थाना दिवस में बीती रात महिला हेल्प डेस्क में तैनात एक महिला सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
देवी गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्रवधू से विवाद चल रहा है बीती रात 8 बजे महिला हेल्प डेस्क से फोन कर मुझे बुलाया गया व मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। विरोध करने पर सादा वर्दी में मौजूद एक महिला सिपाही ने मेरे साथ मार-पीट की जिससे मेरा एक कान सुन्न हो गया वही सिर चकराने लगा।
आज सुबह देवी गुप्ता ने थाना समाधान दिवस में महिला आरक्षी के खिलाफ तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच करने की बात कह रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
