10:29 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पीडब्ल्यूडी विभाग ने कांवड़ मार्ग पर डाली मिट्टी बनी दलदल

उझानी बदांयू 11 जुलाई।
नगर के बरेली -मथुरा हाइवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट के सामने बने गड्ढों में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कांवड़ियों की सुविधा के लिए मिट्टी डाली गई थी। जो अब बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गई है।

हाइवे से निकलने वाले कांवड़ियों के साथ साथ हरविलास गोयल स्कूल में आने व जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सबब बन रही है। जिससे विद्यालय आने -जाने में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आज तो इक्का-दुक्का श्रृद्धालु कांवड़ लेकर निकल रहे हैं मगर वह दिन दूर नहीं जब हाइवे से कांवड़ियों का रैला गुज़रेगा उस वक्त उन्हें इस दलदल से बचकर निकलने में काफी दिक्कत होगी। समय रहते पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो को इस बारे में मंथन करने की आवश्यकता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस