आसफपुर- क्षेत्र के गांव मलखानपुर में एक मकान का लेंटर डालते समय राजमिस्त्रियों के साथ काम करने वाले मजदूर के ऊपर बजरी व सीमेंट का खोल तैयार करने वाली मशीन गिरने से मजदूर बुरी तरह घायल हो गया ।
जिसे आननफानन में बिसौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बरेली के निजी अस्पताल को रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान घायल मजदूर की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आसफपुर क्षेत्र के गांव मलखानपुर में थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पेपल निवासी मजदूर राजमिस्त्रियों के साथ लेबर के साथ काम करने आए मजदूर के ऊपर अचानक बजरी सीमेंट मिलाने वाली मशीन का बेलचा ऊपर गिर गया जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

