4:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- विधायक आशुतोष मौर्य ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी समस्याएं

जनता दर्शन में आए फरियादियों की बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सुनी समस्याएं. अधिकारियों को दिए निर्देश

बिसौली: बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने गुरुवार 10 जुलाई को अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक आशुतोष मौर्य ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनविश्वास सुशासन की सबसे मजबूत नींव है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे जनता की समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। क्षेत्रवासियों ने विधायक आशुतोष मौर्य के इस जनता दर्शन कार्यक्रम की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस