3:30 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मियां की ज्यारत पर चिरागी लगाने वालों की भारी भीड़ जुटी, प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने घंटे घड़ियाल बजाकर पूजा अर्चना की

मियां की ज्यारत पर चिरागी लगाने वालों की भारी भीड़ जुटी , प्राचीन हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने घंटे घड़ियाल बजाकर पूजा अर्चना की , भीड़ को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी
आसफपुर – हाल ही शुक्ल – पक्ष के दिन मंगलवार की रात स्थानीय प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर व मियां की ज्यारत पर मिन्नत मांगने वालों की भारी भीड़ जुटी ।
इस दौरान दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा नजर आई ।
लोगों की मान्यता है कि स्थानीय प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर व मियां की ज्यारत दोनों ही धर्म स्थल काफी पौराणिक हैं जहां जिला बदायूं जिला के अलावा अंतर्जनपदीय लगभग सौ – सौ किलोमीटर दूर से आने वाले भक्तगण यहां मिन्नत मांगने आते हैं ।
धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाली भारी भीड़ काबू करने को यहां थाना फैजगंज बेहटा , बिसौली , इस्लामनगर आदि थानों की पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी ।
इस बृहद मेले में प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थानीय फूल माली जगदीश आदि ने पूजा अर्चना की सामग्री व पुष्प मालाओं से अपने अपने प्रतिष्ठान सजाए ।
यहां गौरतलब है कि दूर दराज से मेले में आए श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम ,पीने के पानी व सिर ढकने को छत भी मेला आयोजक मुहैया नहीं करा सके इसके चले श्रद्धालुओं को बिसौली से आसफपुर मार्ग पर मुख्य सड़क के किनारे अपनी जान जोखिम में डालकर जमीन पर बिछौना बिछाना पड़ा ।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के ख्याल से यहां गिने चुने सी सी टी वी कैमरे तो नजर आए पर मियां की ज्यारत के भीतर निगरानी रखने वाला सी सी टी वी कैमरा तकनीकि खराबी के चलते कई घंटों तक बंद पड़ा रहा ।
मेला प्रबंधन तंत्र को कैमरा बंद होने को लेकर बेखबर रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस