!!
बिसौली: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ”एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया द्वारा किया गया! बिसौली विधानसभा क्षेत्र के थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम सैद सराय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ इस अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने बताया कि वन महोत्सव कार्यक्रम के साथ पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण हरा भरा बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना सामाजिक रूप से सुनिश्चित करें जिससे कि आने वाली पीढ़ियों को हरे भरे पर्यावरण के साथ एक संदेश दिया जा सके। वन क्षेत्र अधिकारी मनोज पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर हरिओम पराशरी. ग्राम प्रधान ऋषि पाल सिंह. कुशेंद्र पाठक. मयंक पाठक. वन क्षेत्र अधिकारी मनोज पाल सिंह. टिंकू सिंह. राजीव सिंह. जय सिंह. आदि उपस्थित रहे!!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

