बदायूं- राजकीय महिला महाविद्यालय में आज पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में आम, जामुन, अनार, अमरूद, नींबू, चांदनी, गुड़हल, बेल आदि के पौधों का रोपण किया गया।
इस वर्ष महाविद्यालय को कुल 630 पौधों का वृक्षारोपण लक्ष्य प्रदान किया गया था, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों को महाविद्यालय परिवार द्वारा रोपा गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की पर्यावरण संरक्षण प्रभारी डॉ० ऋषभ भारद्वाज एवं सह प्रभारी डॉ० ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० वंदना सहित डॉ० अर्चना पांडेय, डॉ० सतीश कुमार, डॉ० सरिता गौतम, कार्यालय से श्री सीताराम, श्री रोहित कुमार, श्री राजीव पाली, श्रीमती अफसाना खातून, श्री सचिन कुमार सहित समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा हरित भविष्य की ओर एक सार्थक कदम बढ़ाना था।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
