नरैनी (बदायूं)-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षकों,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व व वृक्षारोपण कर वृक्षों की सुरक्षा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर नीरज चौहान,विपलव भारती, रामौतार मौर्य, डॉ प्रमोद शर्मा,प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,अनमोल उपाध्याय आदि शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

