5:50 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नगर पालिका कर्मचारी हिमांशु की करेंट लगने से मौत

उझानी बदांयू 9 जुलाई।

नगर पालिका परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 25 वर्षीय हिमांशु पुत्र स्व.अवधेश कुमार अनुचर के पद पर कार्य करता है, कृष्णा कालोनी में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहा था।
बकौल परिजन बीती रात 1:30 बजे करीब जब वह पानी पीने के लिए उठा तो लाईट नहीं आ रही थी, लाइट ठीक करने की कोशिश की तो उसे करेंट लग गया जिससे वह बेहोश हो गया उसकी पत्नी लक्ष्मी ने इसकी सूचना मकान मालिक व हिमांशु के परिजनों को दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।
हिमांशु की मौत की सूचना पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर के नेतृत्व में मृतक हिमांशु की आत्मा की शान्ति के शोक सभा आयोजित की गई ,दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अब्दुल शबूर,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश त्यागी,विकास मथुरिया, संजय गौतम, तोशीफ अहमद, आशीष शर्मा, कवर जावेद, कुंवरसेन,निखिल मिश्रा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.