12:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- स्वच्छता अभियान में लगे कर्मचारियों को कई माह से नहीं मिला वेतन

ई ओ का मनमाना रवैया बढ़ा रहा टेंशन , स्वच्छता अभियान में लगे कर्मचारियों को कई माह से नहीं मिला वेतन।
बिसौली (बदायूं ) यूँ तो नगर पालिका में नवागत ई ओ ने विगत 18 जून को चार्ज ग्रहण कर लिया है और कार्यालय परिसर में ही स्थित सभागार की ऊपरी मंजिल पर सपरिवार निवास करने लगे। लेकिन उनके दफ्तर में पड़ी कुर्सी अक्सर खाली मिलती है। क्योंकि जब से चार्ज ग्रहण किया है तब से लेकर आज तक बहुत कम समय दफ्तर में बैठ पाए हैं । ई ओ की इस मनमानी से छात्र छात्राओं के स्कूल दाखिलों में लगाने के लिये आधार कार्ड संशोधन हेतु जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे।
वहीं नौकरी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी विभिन्न भर्तियों में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो रही है। ई ओ के मनमाने रवैये से जन्म प्रमाण पत्र निर्धारित समय में जारी नहीं हो रहे। ज्ञात रहे पूर्व ई ओ का नौ मई को स्थानांतरण होने के कारण काफी लोगों को महीनों से चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में सेवा कर रहे कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है जिससे उन्हें परिवार चलाने में कष्ट सहने पड़ रहे हैं कारण ज्ञात हुआ कि ई ओ के हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे। कार्यालय परिसर में निवास होने के बाद भी ऑफिस में न बैठना , जन्म प्रमाण पत्रों का समय पर जारी न करना ,स्वच्छता अभियान के स्वच्छकारों को वेतन जारी न करना। ये उनकी हट धर्मिता है या एसी में रहने की आदत या सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं पर पानी फेरना। जनता का सवाल है आख़िर क्यों ?

विज्ञापन एक्सप्रेस