1:40 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान विवाद

बिसौली। नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद सोमवार रात को गंभीर रूप ले गया। पानी की छींटे मारने को लेकर माजिद और रिहान पक्ष के बीच रविवार को कहासुनी हुई थी, जिसका असर सोमवार देर रात देखने को मिला। रात करीब 9 बजे रिहान जब मुहल्ला शीश महल से गुजर रहा था, तभी किसी ने अपशब्द कह दिए। इस बात को लेकर रिहान और शकील पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात काबू से बाहर होते देख उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। पथराव की चपेट में आकर सिपाही देवेंद्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह व बुध बाजार चौकी प्रभारी अमित चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस तैनात है और शांति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।


सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों पक्षों से अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस