8:04 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में एक गंभीर, दूसरा चोटिल

आसफपुर – आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर दो बाइक सवार आमने सामने से भिड़ गए जिससे जबर सिंह ( 58 ) पुत्र भजन सिंह निवासी मौलागढ़ थाना चंदौसी जिला संभल बुरी तरह चोटल हो गया व दूसरा मोटर साइकिल चालक मनोज ( 33 ) पुत्र बृजलाल निवासी टांडा थाना शाहाबाद जिला रामपुर निवासी भी चोटिल हो गया ।
बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल चालक जबर सिंह अपने घर से थाना बिसौली क्षेत्र के गांव दबतोरी अपनी ससुराल जा रहा था कि अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गया ।
जबकि दूसरा मोटर साइकिल चालक मनोज अपनी रिश्तेदारी में थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव लाल पुर से आसफपुर जा रहा था ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल जबर सिंह को स्थानीय सी एच सी पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के चलते जबर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने जबर सिंह को बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
इस मामले का एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र जबर सिंह के बेटे रामू ने मोटर साइकिल चालक मनोज पुत्र बृजलाल के विरुद्ध संबंधित पुलिस को दिया है ।
यह घटना बीते सोमवार को दोपहर के समय आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर घटित होने की खबर मिली है ।
यह जानकारी जबर सिंह के बेटे रामू ने दी ।
आसफपुर से -दानवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस