6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – पुलिस की मुस्तैदी में मोहर्रम का त्यौहार अमन चैन से मनाया

आसफपुर – बीते रविवार को क्षेत्र के गांव द्वंद्पुर में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया निकाले गए ।
इस अवसर पर स्थानीय जामा मस्जिद , ईदगाह व गांव के मुख्य रास्तों से होकर ताजिया निकाले गए इस दौरान द्वंदपुर के मुख्य बाजार में बड़े मेले का आयोजन किया गया जिसमें आसफपुर क्षेत्र के आस पास के गांव सीकरी , डोरनपुर , डरेला , नूर नगर कौड़ियां , भूड़ बिसौली , मलखानपुर , पहाड़पुर , मन्नूनगर , कलरावाला , हरदासपुर आदि गांव से लोगों की भारी भीड़ जुटी ।

इस दौरान स्थानीय डॉक्टर तारिक , डॉक्टर इसरार अहमद , हसनैन , आकिल , ग्राम प्रधान रहीस अहमद , कल्लू मिस्त्री , फीरोज , अब्दुल सलीम , सद्दाम , राजू , बन्ने खां आदि मौजूद रहे।
मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी रामेंद्र सिंह के निर्देशन में आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे लाल , आकाश ढाका , अंशुल कुमार आदि मुस्तैद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस