9:09 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – रोडवेज़ परिसर बना गंदगी का अड्डा, टूटी वर्कशॉप और बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान

प्रदीप प्रजापति

बदायूं रोडवेज़ परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र इन दिनों बदहाली और गंदगी का प्रतीक बनता जा रहा है। खास तौर पर प्राइवेट बस अड्डे के पास की हालत अत्यंत दयनीय है। चारों ओर फैला कूड़ा-कचरा, उठती दुर्गंध और अव्यवस्था किसी भी जागरूक नागरिक को विचलित कर सकती है।

सबसे चिंताजनक स्थिति रोडवेज़ वर्कशॉप की है, जो पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ी है। यह उपेक्षा न सिर्फ क्षेत्र की सुंदरता को बिगाड़ रही है, बल्कि यात्रियों और आम राहगीरों के लिए स्वास्थ्य का खतरा भी बन चुकी है। यहां रुकना तो दूर, ठीक से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की उदासीनता के चलते यह इलाका लगातार बदतर होता जा रहा है। सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है और मरम्मत या विकास का कोई संकेत नहीं दिख रहा।

ऐसे में ज़रूरत है कि प्रशासन तुरंत इस ओर ध्यान दे। रोडवेज़ परिसर की सफाई, वर्कशॉप की मरम्मत पुनर्विकास अब टालने लायक नहीं रहा। साथ ही, नागरिकों को भी चाहिए कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक बनें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें।

बदायूं जैसे शहर की गरिमा को बचाने के लिए यह एक जरूरी कदम है।

विज्ञापन एक्सप्रेस