बदायूं में शनिवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उरौलिया गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर खंती में पलट गया। ट्रैक्टर में मिक्सर मशीन जुड़ी थी और उस पर तीन मजदूर सवार थे। टायर पंक्चर होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सिमरिया गांव निवासी 20 वर्षीय गंगा सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
